आबकारी समूहों की टेंडर प्रक्रिया जारी
आबकारी समूहों की टेंडर प्रक्रिया जारी

 



इन्दौर | इंदौर जिले के सहायक आयुक्त आबकारी राज नारायण सोनी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2019- 20 में 922 करोड़ 91 लाख 62 हजार 920 रूपये  का आबकारी राजस्व निर्धारित है। जिसकी वसूली पूर्ण होने वाली है। राज्य शासन की नीति के अनुसार वर्ष 2019-20 के राजस्व में 25 प्रतिशत की वृद्धि की जाकर वर्ष 2020-21 हेतु इंदौर जिले की मदिरा दुकानों के दो समूह (अ) एवं (ब)  बनाए गए हैं। जिसमें अ समूह का आरक्षित मूल्य 638 करोड़ 81 लाख 20 हजार 60 रूपये और ब समूह का आरक्षित मूल्य 516 करोड़ 83 लाख 33 हजार 950 रूपये नियत किया गया है।